परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए योग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल डॉॅ. संदीप कुमार राय ने किया। योग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकास खंड के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रैनी परदहा की प्रधानाध्यापिका सुमन राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेनेगपुर परदहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजन वैदिक, पद्मा राय रहे। डॉ संदीप कुमार राय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।