फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक संचालक के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के हरनासाथ निवासी एक व्यक्ति ने एक निजी बैक संचालक पर जमा रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हए पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरना साथ गांव निवासी सत्यम मौर्य एक निजी बैंक संचालक के संपर्क में आकर दो लाख 68 हजार रुपये जमा किया था। जब खाता धारक अपने पैसे की मांग करने लगा तो निजी बैंक संचालक टालमटोल करते हुए रुपये देने में आनाकानी करने लगा। खाताधारक ने बैंक संचालक से कई बार अपने रुपयों की मांग की लेकिन वह नहीं सुना तथा खाताधारक को टरकाता रहा। इससे क्षुब्ध खाताधारक ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देते हुए संबंधित बैंक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें