फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने किया मैदान का शुद्धिकरण

विज्ञापन
घोसी के लाखीपुर में ओमप्रकाश राजभर की रैली स्थान पर शुद्धि यज्ञ करते सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर के मैदान में मंगलवार को सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर द्वारा सावधान रैली के बाद बुधवार को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राजभर के नेतृत्व में समर्थकों ने मैदान का शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं ने मैदान में शद्धि हवन किया। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राजभर ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर की18 अक्टूबर को रैली करने से अशुद्ध हुए मैदान को सुबह हवन पूजन करके स्थल और वातावरण का शुद्धिकरण किया गया। आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर ने अपने भाषण के माध्यम से सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर सहित तमाम पदाधिकारियों को राक्षस और रावण की संज्ञा दिया। कहा कि यह ओपी के मानसिक दिवालियापन का सबूत है। कहा कि ओमप्रकाश ने यहां की धरती और वातावरण को दूषित और कलंकित किया है इसलिए यहां शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें