कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने के आरोप में रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की सौंपी तहरीर में बताया कि बीते 21 जुलाई को दिन में लगभग दो बजे एक युवक उसकी पुत्री को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहींं मिली। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। संवाद