फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधाकर सिंह समाज के सच्चे जनसेवक : संजय

विज्ञापन
/पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को घोसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घोसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. सुधाकर सिंह को समाज का सच्चा जनसेवक बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और समाज के हित में कार्य करने के लिए समर्पित रहा। जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि जनता के प्रति उसके समर्पण और व्यवहार से होती है। स्व. सुधाकर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता के साथ जो आत्मीय संबंध स्थापित किए, वह सदैव स्मरणीय रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद संजय सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सत्ता पक्ष को आलोचना को विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार के अवसर के रूप में देखना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शाह आलम ने कहा कि स्व. सुधाकर सिंह का व्यक्तित्व सामाजिक समरसता और जनसेवा का प्रतीक रहा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्रनाथ पांडेय, सिज्जू आजमी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें