कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुम?
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली तथा अन्य राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सब रजिस्ट्रार सदर को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जबकि जीएसटी उपायुक्त, सहायक महानिरीक्षक निबंधन से मांगा स्पष्टीकरण मांगा। समीक्षा के दौरान कर-करेत्तर एवं राजस्व की वसूली के अंतर्गत उपायुक्त जीएसटी रमेश कुमार यादव द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य एवं कुल प्राप्तियों का सही आंकड़ा नहीं बता पाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा। स्टांप रजिस्ट्रेशन में निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले कम उपलब्धि पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन से स्पष्टीकरण एवं जनपद में सबसे कम लक्ष्य प्राप्ति पर सब रजिस्टार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के तत्काल निस्तारण के भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लेखपालों द्वारा जारी किए जाने वाले आय एवं जाति प्रमाण पत्रों की जांच करने एवं गलत पाए जाने पर संबंधित लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के लिए आवेदक को रिसीविंग पर्चा उपलब्ध कराने की व्यवस्था अवश्य करें। जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष हुए पट्टों के आवंटन की सूची बनाकर उस पर पट्टेदारों को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने बैंको द्वारा उपलब्ध कराए ऋणों के दस बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिए। बैठक में एडीएम भानु प्रताप सिंह के अलावा समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, एवं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।