फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खूब मेहनत से पढ़ें और कामयाब हों

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट और इंग्लिश मीडियम कंपोजिट स्कूल बड़ागांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी शिक्षक की भूमिका में नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पढ़ाया। साथ ही बच्चों के सवाल जवाब भी दिये। बच्चों के सवाल का जवाब देेकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अध्यापकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पढ़ाया। बच्चों से सवाल जवाब भी किये। एक छात्रा ने सवाल किया कि पुलिस अधीक्षक बनने के लिए क्या करना चाहिए, पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभ से ही पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा कड़ी मेहनत करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए कई टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें