फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोलर एनर्जी और ग्रहों की जानकारी से परिचित हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज डुमरी मर्यादपुर के सभागार में मंगलवार को सोलर एनर्जी पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीआई दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर जीएन तिवारी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके बौद्धिक ज्ञान का परीक्षण किया।
विज्ञापन

बताया कि हम किस प्रकार सौर ऊर्जा को विद्युत एवं उष्मा ऊर्जा में परिवर्तित कर दैनिक उपयोग में ला सकते हैं। देश विदेश में इस्तेमाल हो रही विभिन्न तकनीकों को विस्तार से समझाया। कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। बताया कि सौर ऊर्जा एक वैकल्पिक नवीकरणीय ऊर्जा है। जो कम लागत और अपनी उच्च क्षमता की वजह से तेजी से मुख्य धारा का विकल्प बनती जा रही है।
इससे विद्युत चलित ड्रायर, कुकर, भट्टी, फ्रीज और एसी भी चला सकते हैं। कॉलेज के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह ने बताया कि प्रोफेसर जीएन तिवारी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध करने की मान्यता प्राप्त है। इन्होंने 80 पीएचडी धारकों का मार्ग प्रशस्त किया है। 600 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन

इनके द्वारा अमेरिका, इटली, जर्मनी, कनाडा, फ्रांस आदि विभिन्न देशों का दौरा कर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया है। इन्हें सरकार द्वारा विज्ञान रत्न से सम्मानित किया गया है। मौके पर कॉलेज के निदेशक डा. वाईपी सिंह, रुखसाना खातून, संध्या, सतेंद्र यादव, अखिलेश वर्मा, यादवेंद्र कुमार, अनुराग सिंह, शाह आलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें