मधुबन। थाना क्षेत्र के दरौधा माधवपुर निवासी पंद्रह वर्षीय किशोर बाजार खरीददारी के लिए निकला। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। घटना के समय वह स्कूल से आने के बाद वह बाजार गया हुआ था। किशोर के न मिलने पर पीड़ित पिता ने मधुबन थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुकदमें के अनुसार दरौधा माधवपुर निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि मेरा 15 वर्षीय बेटा आदित्य गुप्ता कक्षा 9 वीं का छात्र है। वह सिपाह स्थित विद्यालय में पढ़ाई करता है। शनिवार सुबह रोज की भांति घर से स्कूल के लिए निकला। स्कूल से छुट्टी के बाद सिपाह बाजार में दुकान का सामान खरीदने के लिए गया। वहां से सामान लेकर घर के लिए चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद उसकी साइकिल, स्कूल बैग व दुकान का सामान नंदौर टड़वा नहर पर मिला। काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर शाम अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।