फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में छात्रा रस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते हुए सचल दस्ते ने पकड़ा और रस्टीकेट कर दिया। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 44864 के सापेक्ष 39566 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 35280 के सापेक्ष 30949 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र में आदर्श बालिका इंटर कालेज कोइरियापार में नकल कर रही एक छात्रा को सचल दस्ता ने रस्टीकेट किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल,इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड परीक्षा में पहली पाली वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 44864 के सापेक्ष 39566 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र में आदर्श बालिका इंटर कालेज कोइरियापार में नकल कर रही एक छात्रा को सचल दस्ता ने रस्टीकेट कर दिया। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 35280 के सापेक्ष 30949 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों को 27 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही सहायता प्राप्त तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें बने कंट्रोल रुम से परीक्षा की आनलाइन मानीटरिंग की जा रही थी। प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें