फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय नेदोहरीघाट थाने में जनसुनवाई की। शिकायतों के अतिशीघ्र तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।इस अवसर पर कुल 197 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 22 मामलों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय नेदोहरीघाट थाने में जनसुनवाई की। कहा कि कार्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना चिरैयाकोट में कुल 27 प्रार्थना पत्र पड़े। निस्तारण शून्य रहा। थाना दक्षिणटोला में कुल 17 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण 07, थाना दोहरीघाट में कुल 06 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण शून्य रहा। थाना घोसी में 40 आवेदन आए जबकि निस्तारण एक का हुुआ। थाना हलधरपुर में 12 आवेदन आए। निस्तारण एक का हुआ। थाना कोपागंज में कुल 08 आवेदन आए, निस्तारण शून्य रहा। थाना कोतवाली में चार आवेदन आए। निस्तारण शून्य रहा। थाना मधुबन में 17 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण 06, थाना मुहम्मदाबाद में 24 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण दो का हुआ। थाना रानीपुर में कुल 11 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण 02, थाना सरायलखंसी में कुल 26 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण एक का हुआ। थाना रामपुर में पांच आवेदन आए। निस्तारण 02 मामलों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्र में रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें