रतनपुरा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत रतनपुरा ब्लाक के बिलौंझा न्याय पंचायत में कांग्रेस जनों की बैठक बुधवार को हुई।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा की अध्यक्ष्ता में हुई बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय ने कहा कि संगठन से जन अभियान के माध्यम से गांव स्तर पर पार्टी को सशक्त रूप से खड़ा करना है। लोगों को कांग्रेस से और उसकी नीतियों से जोड़ना है। पूर्व पदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से न्याय पंचायत से संबंधित सभी गांव से कांग्रेस जनों को सक्रिय करना है। जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि संगठन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर ग्राम पंचायत स्तर पर एवं न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटियों का निर्माण कराना है जो 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को सफलता दिला सकें। संगठन के जिला प्रभारी राम अवध यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से सक्रिय लोगों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में जिम्मेदारी देनी है। बैठक में अवनीश कुमार सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह ,नजीर अहमद , बाल जीत चौहान, डॉ सुरेश सिंह, केके सिंह, रवि सिंह, राजेंद्र पाल सिंह,श्री भगवान प्रजापति, अनिल कुमार राय ,प्यारेलाल, उदय नारायण सिंह, रमेश पासवान आदि रहे।