ब्लॉक क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा-सुलतानीपुर मुख्य मार्ग पर मैनुदिनगंज के पास पलीगढ़ बाजार, तेंदुली चट्टी के पास झुंड बनाकर सड़क पर मौजूद छुट्टा गोवंश किसानों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। सड़कों पर इन छुट्टे पशुओं के मौजूद रहने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग से रोजाना पलिया, रानीपुर,फतेहपुर,गोकुलपुरा, चकिया, भुसुवा, सादीपुर, गोपालपुर रक्षाराय, सुलतानीपुर, पलीगढ़, दौलसेपुर, तेंदुली, खानपुर, सहित अन्य गावों के लोगों का आवागमन ब्लाक मुख्यालय से लगाए जिला मुख्यालय पर होता है। मैनुदिनगंज, पलीगढ़ बाजार के पास सड़क पर मौजूद छुट्टे गोवंशोंं के झुंड बना कर रहने से इस मार्ग से आने जाने वाले साइकिल सवार दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहन सहित अन्य लोगों को बहुत ही सावधानी से गुजरना पड़ता है। इस संबंध में क्षेत्र के शिवशक्ति सिंह, जितेंद्र यादव, बृजेश सिंह, जेपी सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों से इन छुट्टे गोवंशों को आश्रय स्थल भेजवाने की मांग की है। इस बाबत एडीओ पंचायत सुनील कुमार का कहना है की गोवंशों को जल्द आश्रय स्थल भेजवाया जाएगा।