फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो सीएचसी के आठ चिकित्सकों और तीन स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने शनिवार को दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ चिकित्सक व तीन स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओं को फतेहपुरमंडाव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षक डॉ. राजीव पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद, डॉ. तोषी सिंह, डॉ. नौशाद खां, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. विमलेंदु भूषण, डॉ़ एसएन प्रसाद, नेत्र सहायक एके सिंह, एनएम तेतरी अभिनव राय अनुपस्थित मिले। उधर, मझवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी मिलने पर सीएमओं नाराजगी जताई। यहां डॉ. सारिक, अमरनाथ डार्करुम असिस्टेंट ड्यूटी से बिना बताए गायब रहे। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने अधीनस्थों से कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओं ने उन्हें से अनुपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें