फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील अश्लील हरकत के आरोपी स्टेशन अधीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आदर्श रेलवे स्टेशन में शुमार मऊ जंक्शन एक फिर चर्चा में है। दरअसल रेलवे अधिकारियों ने यहां के स्टेशन अधीक्षक को महिला कर्मचारी से अभद्रता तथा अश्लील टिप्पणी करने की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया। निस्टेशन अधीक्षक जितेंद्र चौधरी के कार्य व्यवहार पर मऊ जंक्शन के रेलवे कर्मचारी भी लंबे समय से उंगलियां उठा रहे थे। रेलवे सूत्रों की माने तो इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गई थी। लेकिन बीते दिनों एक महिला कर्मचारी ने स्टेशन अधीक्षक पर अभद्रता तथा अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। महिला कर्मचारी की शिकायत को संज्ञान में लेकर रेलवे के आला अधिकारियों ने स्टेेशन अधीक्षक को निलंबित कर दिया। इसकी पुष्टी वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने करते हुए बताया कि स्टेशन अधीक्षक के विरुद्ध एक महिला कर्मचारी द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर आला अधिकारियों द्वारा इसे संज्ञान में लेकर स्टेशन अधीक्षक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें