फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खुश्की बैनामा के 64 प्रकरणों में पकड़ी गई स्टांप चोरी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में खुश्की बैनामों में स्टांप शुल्क की देयता की जांच की जा रही है। अब तक कुल 64 प्रकरणों में 1 करोड़ 4 लाख 30 हजार 710 रुपये के स्टांप शुल्क की चोरी का मामला संज्ञान में आया है। सभी 64 प्रकरणों में संबंधित लोगों को नोटिस जारी करते हुए वाद दायर किया जा चुका है।खुश्की बैनामा में स्टांप शुल्क की चोरी का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने समस्त खुश्की बैनामों की जांच करने तथा स्टांप शुल्क की चोरी के खिलाफ वाद दायर कर स्टांप शुल्क की वसूली का निर्देश दिया था। खुश्की बैनामों के जांच हेतु जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु आईपीएस अरुण कुमार के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम का गठन किया था, जिसमें एआईजी स्टांप, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तथा तहसीलदार सदर सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

इस मामले में एआईजी स्टांप राकेश कुमार ने बताया कि अभी भी समस्त संदेहास्पद फाइलों की जांच की जा रही है, जिससे खुश्की बैनामों में और भी स्टांप चोरी का मामला संज्ञान में आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऐसे समस्त मामलों में स्टांप शुल्क की वसूली की जाएगी एवं संबंधित लोगों के खिलाफ वाद भी दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें