फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खाली प्लॉटों में जमा पानी दे रहा बीमारियों का दस्तक, कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक जुलाई से जिला प्रशासन ने संचारी रोगों से निपटने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया है। लेकिन, शहर में जगह-जगह फैली गंदगी व जलभराव अभियान की पोल खोल रहे हैं। हालात यह है कि भीटी, हनुमानगंज, निजामुद्दीनपुरा सहित कई ऐसे आबादी वाले क्षेत्र है, जहां खाली प्लॉट में जलभराव के बाद पानी के सड़ने से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो चुका है, बावजूद न तो इन जगहों पर किसी तरह का कोई छिड़काव किया गया है न ही इसको लेकर संबंधित प्लॉटों के जिम्मेदारों को इसको लेकर नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं मुसरहदह मोड़, सहादतपुरा, निजामुदीनपुरा, निषादनगर, बलिया मेाड़ स्थित कॉलोनियों में कई जगहों पर जल निकासी के लिए अब तक इंतजाम नहीं किए गए हैं। नाली न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी हमेशा खाली जमीन में एकत्रित हो रहा है। अभियान को नौ दिन गुजर गए, लेकिन सफाई करने वाले टीम मोहल्लों में नहीं आई और न ही मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में खाली पड़े प्लाट का सर्वे चल रहा है। प्लॉट स्वामियों को मिट्टी पाटने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद प्लॉट स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें