फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम पैंथर, स्टेडियम स्टार ने मैच पर किया कब्जा

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित हाकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जिलास्तरीय बालक/बालिका मतदाता जागरूकता हॉंकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। प्रतिोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मैंच में स्टेडियम पैंथर ने स्टेडियम ब्रेवो को 6-5 के स्कोर से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम स्टार की टीम ने स्टेडियम चार्ली को 8-0 से पराजित कर विजेता हुई। प्रतियोगिता के वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार बालक वर्ग में रोहित साहनी तथा बालिका वर्ग में शशिकला को दिया गया। इसके बाद इको स्टील के रीजनल मैनेजर विपिन सिंह द्वारा एवं उप क्रीड़ा अधिकरी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। उप क्रीड़ा अधिकारी ने मुुकेश कुमार सब्बरवाल ने आभार जताया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, ओामेंद्र सिंह अध्यक्ष हॉंकी संघ को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों सहित सभी अतिथियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, आनंद सिंह, साबिर खान, सचिन भारद्वाज, राकेश तिवारी, डॉ.धर्मेंद्र राय, प्रकाश चंद्र राय, रोाहित जायसवाल, शेखर सिंह, राजीव कुमार जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें