फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी बालिका में स्टेडियम मऊ, खो-खो में दौलसेपुर की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की तरफ से जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स तथा जिला स्तरीय जूनियर बालक खो-खो, जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रथम सत्र में कबड्डी बालिका एवं खो-खो बालक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेहरु युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका में स्टेडियम मऊ की टीम विजेता रही। उपविजेता टीम कंपोजिट विद्यालय मड़ैली, रतनपुरा, मऊ की टीम रही। खो-खो प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दौलसेपुर की टीम विजेता रही। वहीं कंपोजिट विद्यालय देईथान कोपागंज की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर ओमेंद सिंह, सहेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, मनोज यादव, रीमा यादव, भूपेंद्रनाथ, जैनुलआब्दीन, अश्विनी सिंह, डॉ. अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें