फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडिंग जोन और ओपन जिम के काम में लाएं तेजी

विज्ञापन
नगर में नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओं के साथ बैठक करते मंडल के नोडल अधिकारी अमित सिंह बंसल।सं? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नोडल अधिकारी आजमगढ़ मंडल ने जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का शनिवार को निरीक्षण किया और काम के बारे में जानकारी ली। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनाए गए वेंडिंग जोन राजकीय उद्यान चंद्रभानपुर स्थिति निर्मित ओपन जिम के कामों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी शनिवार को सर्वप्रथम राजकीय उद्यान चंद्रभानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्मित ओपन जिम एवं शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिम के फर्श के चारों तरफ तीन फीट की इंटरलॉकिंग करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिया। उन्होंने उद्यान में निर्मित तालाब एवं उसमें लगे फव्वारे को भी देखा। इस दौरान उनकी निगाह फव्वारे की एक टूटी पाइप लाइन और तालाब के चारों तरफ लगी रेलिंग के टूटे गेज पर पड़ी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए काम में गंभीरता लाने को कहा और उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने गाय घाट स्थित गौशाला भी देखी। वर्तमान में इस में 87 गोवंश है। उन्होंने सारे गोवंश की ईयर टैगिंग कराने एवं पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने गाजीपुर तिराहे पर सुंदरीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। पीएम स्वनिधि योजना से प्राप्त ऋणों से पटरियों पर दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदारों से बातचीत की और उनसे प्रति दिन के आमदनी के बारे में पूछा। आजमगढ़ तिराहे पर बनाए जा रहे वेंडिंग जोन एक एवं दो का भी निरीक्षण किया। जल्द ही पटरी पर दुकान लगाने वालों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ढेकुलिया घाट पर निर्माणाधीन सेल्फी प्वाइंट ‘आई लव मऊ’ को भी देखा एवं आवश्यक सुझाव दिए। भीटी अंधा मोड़ में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर आवास मालिकों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, परियोजना निदेशक डूडा ददन कुमार एवं मुहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे। विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, नोडल अधिकारी अमित सिंह बंसल ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में अधिकारियों संग बैठक की। जिले में बनने वाले कान्हा गौशाला के लिए भूमि के चिन्हीकरण एवं निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और जल्द जमीन तलाशने को कहा। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र कूड़ा प्रबंधन के लिए भूमि तलाशें। अदरी में रेलवे लाइन के पास बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप होने पर नोडल अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को उसे हटाने एवं खाली जगह पर मिट्टी डालने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्रों में बनने वाले पिंक शौचालयों के संबंध में चर्चा की। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करने एवं अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह उपस्थित रहे।

नगर के रोज गार्डन में बने ओपेन जीम का निरीक्षण करते मंडल के नोडल अधिकारी अमित सिंह बंसल।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें