फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकेट से गायब मिले दो सिपाही को एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शनिवार की देर शाम कोपागंज बाजार में अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया। जाम के सबब बन रहे सड़क किनारे खड़े ठेलों- खोमचों को सड़क से हटवाया। इस दौरान उन्होंने कसारा पिकेट से गायब दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया। कस्बा क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण कर ठेला खोमचा और बेतरतीब गाड़िया खड़ी कर आवागमन को अवरुद्ध होने की बार बार उच्चाधिकारियों को शिकायत पहुंच रही थी। एक महीने पहले जिलाधिकारी अरुण कुमार घोसी से जिला मुख्यालय जा रहे थे। वह भी जाम फंस गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया था। जाम को लेकर लंबे समय से शिकायत मिलती रही। इसपर शनिवार की शाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने थाना मोड़ से कसारा मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए सभी ठेले और खोमचा और बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि इस बार मैं समझा रहा हूं अगर दोबारा ऐसी नौबत आयी तो जुर्माना के साथ कानूनी कार्यवाही तय है। हालांकि पुलिस फोर्स को देख अधिकांश ठेले खोमचे वाले इधर उधर भागते नजर आए। पुलिस अधीक्षक जब कसारा मोड़ पर पहुंचे तो कसारा मोड़ पर तैनात सिपाही जीतेंद्र यादव, बिमलेश सिंह ड्यूटी से नदारद पाते हुए काफी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल कार्यवाही करते दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें