मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार छात्र सभा की आवश्यक बैठक हुई। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में जागरुकता सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 27 सितंबर को महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों पर सदस्यता अभियान। 28 सितंबर को भगत सिंह क जयंती को महाविद्यालयो पर उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। 29 सितंबर को साइकिल यात्रा, 30 सितंबर को सदस्यता अभियान और वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ कार्यक्रम आयोजित होगा। जबकि एक अक्टूबर को शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव वीर बहादुर यादव, सूर्यमणि भारती, घोसी विधानसभा अध्यक्ष शशिराज सोनकर, दीपू यादव, फैयाज अहमद, अबू नासिर, आजम, मो.आसिफ, विकास यादव, आरिफ, मो. सोहराब, राहुल यादव, शाहिद अफरोज, अली अख्तर, अलकमा, मो.सादिक आदि रहे।