मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तीन दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद निराश पीड़िता अपने चाचा और मां के साथ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से मिलकर अपनी व्यथा सुनाया। पीड़िता की बात सुनकर एसपी ने एसओ को फटकार लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में किशोरी की मां ने लिखा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर वह उसके कमरे की तरफ दौड़ी तो गांव के ही एक युवक को उसके कमरे से निकलकर भागते देख। उसने युवक को पकड़ने की कोशिश किया लेकिन वह झटका देकर निकला। आरोपी पड़ोस का ही था। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए। उसने घटना की जानकारी सभी लोगों को बताई। किशोरी की मां बेटी के साथ सुबह थाने जाकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने न तो पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही मुकदमा दर्ज किया। उधर, घटना के बाद आरोपीघर से फरार हो गया। अगले दिन उसने अपनी बाइक अपने जीजा से घर भेजवाया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी के रिश्ते दार को थाने पर बिठा लिया। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तीन दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद पीड़िता अपनी मां और चाचा के साथ पुलिस अधीक्षक कर्यालय पहुंची। एसपी ने पीड़िता से घटना के बाबत पूछताछ किया। एसपी ने एसओ को फोनकर आरोपी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।