फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सुनीं समस्याएं

Sat, 04 Apr 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर एसपी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल समाधान दिवस का आयोजन जनपद के सभी थानों में शनिवार को हुआ। इस दौरान सभी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में जनशिकायतें सुनी गईं। एसपी अनिल कुमार सिंह ने दक्षिणटोला थाने में जन शिकायतों का निपटारा किया। जिले के सभी थानों में कुल 13 शिकायतें आई। इसमें पांच का निस्तारण हुआ। दक्षिणटोला में कुल दो शिकायतें आई। इसमें एक का निसतारण हुआ। सरायलखंसी थाने में दो शिकायतें आई। इसमें एक शिकायत का निस्तारण हुआ। रानीपुर में दो शिकायतें आई। इसमें से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। मधुबन में तीन शिकायतें आई। इसमें एक का निस्तारण हुआ। हलधरपुर में चार शिकायतें आई इसमें एक का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता है कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को सुना जाए और निस्तारण किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें