फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूूं खरीद के पहले दिन नहीं हुई बोहनी

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति मझवारा पर बैनर पोस्टर तक नही लगा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में गेहूं खरीद के पहले दिन शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई। गेहूं खरीद के लिए जिलेभर में 45 केंद्र खोले गए हैं। जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। वहीं इस बार जिले के लिए खरीद लक्ष्य तय नहीं किए गए हैं। 15 जून तक जो किसान क्रय केंद्र तक गेहूं लाएंगे उन्हीं की खरीद की जाएगी। किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 45 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें पीसीएफ के 32, विपणन के 12, एफसीआई के एक क्रय शामिल हैं। प्रदेश में 60 लाख एमटी गेहूं खरीद होनी है, लेकिन जनपद स्तर से लक्ष्य नहीं आया है। सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य 2015 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अब तक 3425 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार गेहूं बेचने के लिए किसानों द्वारा आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सत्यापन प्रक्रिया स्वत: शुरू हो जाएगी। राजस्वकर्मी सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे। क्रय केंद्रों पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना और विनोईग फैन का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही छाया, शुद्ध पानी आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिया गया है। डिटी आरएमओ विपुल सिन्हा बताया कि क्रय केंद्र पर आवक आने पर खरीद की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें