फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान क्विज में सोनम, शारदा अव्वल

विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। ब्लाक संसाधन केंद्र परदहां सभागार में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सोनम अव्वल रही। परदहा ब्लाक के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के 75 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सफल दस छात्र छात्राओं को बीईओ ओम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्विज में कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर बनौरा के छात्रों ने बाजी मारी। विद्यालय की सोनम कुमारी प्रथम, प्रेम बालिका चौहान द्वितीय और गोकुल राजभर तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय आदेडीह के संदीप यादव चौथा और विजय राजभर ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं बढुआ गोदाम कंपोजिट विद्यालय के रवि कुमार ने छठवां तो उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर के संध्या कुमारी ने सातवां और अजय कुमार ने आठवां, उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के साहिल कुमार ने नौवां और उच्च प्राथमिक विद्यालय ठकुरमनपुर के अंकित चौहान ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राजाराम यादव, राजकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, गिरीश कुशवाहा, प्रमोद चौहान सहित संबंधित अध्यापक मौजूद रहे।मधुबन : ब्लॉक संसाधन केंद्र पर क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल मधुबन की शिवानी गुप्ता प्रथम, लोकया के नितिल मद्धेशिया द्वितीय तथा लौवासाथ के सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर बीईओ सुनील कुमार सिंह ने सम्मानित किया। वहीं 50 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे। इस दौरान रणंजय प्रताप मल्ल, राज बहादुर सिंह, संजय सिंह, सत्य प्रकाश यादव, आशीष पाण्डेय, मीनाक्षी सिंह, हरिलाल, राधेश्याम पाण्डेय, अनवारूल हक नूतन राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें