फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लोकगीत में सोनल ग्रुप और लोक नृत्य में रीमा यादव ग्रुप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में बुधवार को जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतिभागियों को अर्पित उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन

युवा उत्सव में सभी विधाओं में विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर जनपद आजमगढ़ में तीन दिसंबर को प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह द्वारा सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक लोकगीत में सोनल ग्रुप प्रथम, समूह लोक नृत्य में रीमा यादव ग्रुप प्रथम, एकल लोकगीत में अनु चौहान प्रथम, फोटोग्राफी में खुशी वर्मा प्रथम, प्रगति सिंह द्वितीय, सोनम मौर्य तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में विकास प्रथम, श्रवण वर्मा द्वितीय, विशाल वर्मा तृतीय, शब्द पंडित में प्रगति सिंह प्रथम, खुशी मद्देशिया द्वितीय, शिवांगी सिंह तृतीय। कहानी लेखन में खुशी प्रथम, प्रेमलता द्वितीय, सानिया परवीन तृतीया। लोक नृत्य एकल में अंजलि कश्यप प्रथम, सोनल द्वितीय, हर्षित तृतीय। लोकगीत एकल में अनु चौहान प्रथम, रुचि त्रिपाठी द्वितीय, सचिन भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में नरेंद्र तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता, ओम प्रकाश मिश्रा सेवानिवृत्ति लेखाकार नेहरू युवा केंद्र, एवं प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी वीनू कुमार सिंह, मनबोध कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, आशीष कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सरोज, सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, चौधरी सर्वेश सिंह, शिवमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें