फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की लड़ाई में बेटा जीता, हर माह पिता देगा भरण पोषण के लिए निर्धारित राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। हक की लड़ाई में आखिरकर बेटा जीत गया। बेटे को पुलिस ने थाने में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उसके पिता से हर माह भरण पोषण के लिए निर्धारित राशि देने की शपथ दिलाई। शनिवार को अमर उजाला ने इस मामले को ‘पापा घर नही आते, पढ़ाई के पैसे भी नहीं देते साहब.... करें कार्रवाई’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिस पर स्थानीय स्तर के साथ ही जिले में चर्चा का विषय बना रहा। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इसको लेकर जानकारी लेते दिखे। शनिवार की दोपहर में एसओ मधुबन सौरभ राय तथा मधुबन तहसील के मनौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मोहम्मद फरीद की मौजूदगी में पीड़ित छात्र कृष्णा पाल तथा उसके पिता चंद्रभान थाने पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान के सामने चंद्रभान ने अपने पुत्र कृष्णा पाल के भरण पोषण के लिए हर माह एक हजार रुपये देने की बात कही। साथ ही लिखित आश्वासन एसओ तथा ग्राम प्रधान के समक्ष दिया। मालूम हो कि मनौली गांव निवासी कक्षा सात का छात्र कृष्णा पाल शुक्रवार को थाने पहुंचा था और अपने पिता पर अपने तथा अपनी छोटी बहन का ख्याल न रखने तथा भरण पोषण न करने का आरोप लगाते तहरीर दी थी। इस मामले में जानकारी होते ही एसओ सौरभ राय स्कूल पहुंचकर इस मामले में पीड़ित बालक से जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें