फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: दामाद ने पहले ससुर को शराब पिलाई और फिर कर दी हत्या, थाने में भी खुद दर्ज कराया था मुकदमा

Sun, 26 Feb 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के पाऊस गांव में बेटी की विदाई के लिए उसके सुसराल आए पिता की निर्मम हत्या दामाद ने ही कर दी। दामाद ने ही थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चार दिन के अंदर इस मामले का सनसनीखेज खुलासा किया। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के पाऊस गांव में बेटी की विदाई के लिए उसके सुसराल आए पिता की निर्मम हत्या दामाद ने ही कर दी। वह पत्नी की विदाई की बात से नाराज था। पुलिस ने यह खुलासा रविवार को किया। वारदात को बीते बुधवार की रात अंजाम दिया गया था। गुरुवार सुबह गांव स्थित पशु आश्रय स्थल के पास खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी नर्वेश तिवारी पुत्र गौरी तिवारी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में शामिल हथियार बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।  दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाऊस गांव गुरुवार सुबह अधेड़ का शव मिला था। शिनाख्त बिहार के छपरा निवासी जयराम तिवारी 50 के रूप में हुई।

आरोपी ने बताया- वारदात को कैसे दिया अंजाम

वो पाऊस गांव स्थित बेटी के ससुराल आए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो नर्वेश तिवारी का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि 22 फरवरी को ससुर जयराम तिवारी घर आए थे। शाम को दोनों बाजार गए, जहां साथ में शराब का सेवन किया।

रात में घर लौटते वक्त ससुर ने अपनी बेटी की विदाई की बात कही। मना करने पर वो जिद करने लगे। मेरे बार-बार मना करने पर वो आक्रोशित हो उठे। मुझे अपशब्द बोलते हुए हाथापाई पर उतर गए। नर्वेश ने बताया कि इससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उन्हें खेत में धक्का दे दिया। शराब के नशे के कारण वो उठ पाने की हालत में नहीं थे।
विज्ञापन

ऐसे में घर आया और धारदार हथियार लेकर वापस मौके पर पहुंचा। खेत में गिरे ससुर के गर्दन पर कई वार किए और वहां से भाग गया। खून लगे धारदार हथियार और कपड़ों को झाड़ी में फेंक दिया। अगले दिन शव मिलने पर खुद दोहरीघाट थाने पहुंचा और अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा चार दिन के अंदर कर दिया। मुकदमा दर्ज कराने वाला ही हत्यारा निकला। इस खुलासे से ग्रामीण हैरान हैं। नर्वेश तिवारी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें