कोपागंज। ससुराल आए दामाद को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने रविवार को ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला नयापुरा जुम्मनपुरा निवासी वकील अहमद रविवार की शाम करीमाबाद इंदारा स्थित ससुराल गया था। वह घर के अंदर बैठा था। बातचीन के दौरान किसी बात पर बहस होने पर मुस्तफा, शफीकुर्रहमान, अतीकुर्रहमान और फजसुर्रहमान उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। संवाद