वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अहमद को स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। रविवार दोपहर मरीज व उसके परिजनों से मिले। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीज की हालत मे पहले से सुधार है। वायरल वीडियो को विभाग ने गंभीरता से लिया है। टीम गठित कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।