फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश, खेती किसानी में जुटे किसान

विज्ञापन
नगर में गाजीपुर तिराहा पर वृहस्पतिवार को झमाझम बारिश के बीच गुजरता वाहन। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लगातार दूसरे दिन भी कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आकाश में गरज तड़प से लोग दहल गए। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। मौसम खुशनुमा होने से लोग मस्ती करते देखे गए।बारिश होने के बाद भी उमस का पहरा बरकरार रहा। लगातार दूसरे बृहस्पतिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तड़के से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। आसमान में गरज तड़प के साथ लोग दहल जा रहे थे। लोग सुरक्षित स्थान की तरफ जाते देखे गए। रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते नगर के रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा सहित कई मुहल्लों में जलजमाव हो गया। इससे लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। बारिश होने के चलते नगर की सड़कों के दोनों किनारों की दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। वहीं कई लोग भीगते जाते देखे गए। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग मऊ-दोहरीघाट मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव रहने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम में बदलाव होने से किसान के चेहरे खिल गए हैं। बारिश के बाद किसान खेत की तैयारी में सुबह से ही जुटे रहे। दिन भर आकाश में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। लोगों को मस्ती करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें