20 मिनट की बारिश के बाद नगर के सहादतपुरा नई बस्ती में जमा घुटने भर पानी।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार की शाम कहीं झमाझम पानी बरसा तो कहीं बूंदाबांदी हुई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई निचले इलकों में जलभराव से आवागमन में दिक्कतें आईं। जबकि मौसम अनुकूल देख अब किसान खेती बारी में जुट गए हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम छह बजे मौसम में बदलाव दिखा। हवा के साथ झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते नगर के निजामु्द्दीनपुरा, मुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, इमिलिया, भीटी, सहादतपुरा सहित नगर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम अनुकूल होने के चलते किसान खेतों में धान की रोपाई सहित कृषि कार्य में लगे रहे। बढुआगोदाम : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही किसान कृषि कार्यो में लगे रहे।