मऊ। मौसम के बदलाव से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार को जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी तो कई जगह बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर बाद ढंडी हवाएं चलने के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, आद्रता 72 प्रतिशत रही और आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देखा जा रहा था। चिकित्सकों की मानें तो मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोगों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है। लोग बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। रानीपुर: क्षेत्र के पलिया, खुरहट, पलिगढ़, बकरी, बड़ार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई।