नगर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर को निरीक्षण करते राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास एवं आयु
- फोटो : MAU
मऊ। राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास एवं आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुजयारा महेंद्र भाई ने मंगलवार को राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग कर किश्रोरों की समस्याओं का समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशोरों का आह्वान किया कि वह बुरे लोगों के साथ न बैठें। अपने कार्य एवं पढ़ाई पर ध्यान दें। एक उद्देश्य बना कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने किचन, टॉयलट, बाथरूम, डाइनिंग हाल का निरीक्षण कर साफ सफाई देखा। इस पर वह संतुष्ट दिखे। वन स्टाप सेंटर, जिला महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वन स्टाप सेंटर के मैनेजर को निर्देश दिया कि किसी भी पीड़िता को परेशान न किया जाए। काउंसिलिंग कर उसकी समस्या का समाधान करें। निरीक्षण के दौरान समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी, राधे पाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अशोक मिश्रा प्रभारी सहायक अधीक्षक, शिवानंद सिंह संरक्षण अधिकारी, रेनू पांडेय, अर्चना राय आदि शामिल रहे। इसके बाद डुमरांव आंगनबाड़ी केंद्र पर उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने गर्भवती की गोदभराई की। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता तिवारी ने बताया कि गोदभराई में सात माह से ऊपर की गर्भवती को प्रतीक स्वरूप नारियल, चना, गुड़, सत्तू, मौसमी फल, दवाएं एवं अन्य सामग्रियां दी गईं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम पाल ने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य गर्भवती और बच्चों के विकास में वृद्धि करना है।