फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली लाए गए दो व्यक्ति को छोड़ने के लिए 40 हजार रुपये मांगने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरुहा गांव निवासी राजेश यादव ने इस मामले में तीन सिपाहियों पर रुपये मांगने के आडियो के साथ एएसपी से शिकायत किया था। प्रार्थनापत्र सौंपकर कर आरोप लगाया था कि घोसी कोतवाली के तीन सिपाही एक मामले में दो युवकों को कोतवाली लाए थे। उन्हें छोड़ने के लिए सिपाही रुपये मांग रहे थे। इसका आडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही रामाकांत यादव को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उसे पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें