मऊ। मदरसा हन्फिया अहले सुन्नबत बहरूल उलूम खीरीबाग में बृहस्पतिवार की देर रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहरीर अहमद ने मोहदिदस सनाउल्लाह साहब अमजदी के द्वारा शिक्षा जगत में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों तथा डाक्टरों का सम्मान किया गया। सना अवार्ड अब्दुर्रहमान शम्सी, हबीबुल्लाह टांडवी, हाजी गुलजार अहमद, मो. अजीजुर्रहमान द्वारा दिया गया। इस दौरान विधायक घोसी विजय राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, नगर पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, राम गोपाल गुप्ता, विशाल मद्धेशिया आदि सम्मानित हुए। संचालन सलाहुद्दीन सादिर ने किया।