दोहरीघाट में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह।
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। थाने में बुधवार को पीस कमेटी को बैठक एसओ राजकेशर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रमजान में मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर रोक के साथ ही सोशल डिस्टेंटिग का पालन करने पर बल दिया गया। एसओ ने लोगो से ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा जिनके पास राशनकार्ड नहीं है जिससे उनके सामने खाने पीने की समस्या हो रही है। एसओ ने कहा कि उनको पुलिस प्रशासन के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान संतोष राय, विकास वर्मा, श्रीकांत शर्मा, इश्तियाक अहमद, बाबुलाल, कपूरचंद, मनोज जायसवाल, श्याम जी पांडेय, बबलू बाबा आदि उपस्थित रहे।