घोसी। दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार की शाम नरोखर पोखरा के पास स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें सभी दवा व्यापारियों के साथ दवा लेने वालों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। साथ ही सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पैरासिटामोल, अजीथ्रोमाइसिन आदि दवाओं का विवरण देने पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि सभी मेडिकल हाल संचालक सरकार के निर्देशानुसार अपनी-अपनी दुकान पर सोशल डिस्टेंस का पालन करें। क्योंकि इस महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। अपने को बचाते हुए एवं मरीजों को भी बचाते हुए काम करना है। कहा कि किसी के पास दवा लेने के पैसे नहीं है तो दवा विक्रेता कल्याण समिति उस मरीज को नि:शुल्क दवा देगी। महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, सचिव रमेशसिंह, राजन बरनवाल ने कहा कि कर्तव्य का पालन करना परम उद्देश्य है। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, सचिव रमेश चंद्र सिंह, संरक्षक तीर्थराज सिंह, संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, चंदन सिंह, मंत्री लालबिहारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजन बरनवाल, मीडिया प्रभारी नवनीत चौरसिया आदि उपस्थित रहे।