फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार तार

विज्ञापन
लाकडाउन में नगर के बलिया मोड़ पर राशन वितरण के दौरान नहीं किया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरकार की ओर से गरीबों के लिए आवंटित अनाज का वितरण कोटेदारों की दुकानों से हो रहा है। इस दौरान कोटे की दुकानों पर भारी संख्या में लोग उमड़ जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को तार तार कर दे रहे हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवानों के समझाने पर भी लोग एक पर एक सटकर खड़े हो जा रहे हैं। कई कोटेदारों की द़ुकानों पर तो काफी लोगों को एक एक मीटर की दूरी पर खड़े होने की जगह भी नहीं है। जहां जगह है भी वहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को कोटेदारों की दुकानों से अनाज का वितरण हो रहा था। इस दौरान शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदारों की ओर से अनाज का वितरण किया गया। लेकिन कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। नगर क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर स्थित स्टेडियम के सामने कोटेदार की एक दुकान पर सुबह दस बजे ही सौ से अधिक महिलाएं और पुरष अनाज के लिए उमड़ पड़े।कोटेदार ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनानेको कहा लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। किसी ने पुलिस को सूचना दी कुछ समय बाद मौके पर एक सिपाही और दो होमगार्डपहुंचे लेकिन फिर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग मानने को तैयार नहीं हुए। इधर ढेकुलियाघाटरोड पर एक संकरी गली में कोटे की दुकान से अनाज वितरण हो रहा था, वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग तार तार हुई। इसके अलावा गिनती के दुकानों को छोड़कर अधिकांश कोटे की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। उधर रतनपुरा संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार रतनपुरा सहित ब्लाक के अधिकांश गांवों के कोटे की दुकानों पर लोग उमड पड़े। रानीपुर संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार पलिगढ़ दौलसेपुर सहित कई गांवों में कोटे की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें