काशी गोमती ग्रामीण बैंक घोसी में जनधन खाते से रुपया निकालने आयी महिलाओं की भीड़ को समझा कर सोशल ड?
- फोटो : MAU
कोपागंज। सीओ घोसी ने बृहस्पतिवार को कस्बे के विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंककर्मियों तथा ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी घोसी अभिषेक कन्नौजिया तथा कोपागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक कोपागंज, भारतीय स्टेट बैंक डांडीचट्टी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, भातकोल कॉल मोड़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया,कसारा मोड़ स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा पर पहुंचे। यहां पैसा निकालने आई महिलाओं को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि अब आप लोगो को पैसा निकालने के लिए बैंक आने की जरूरत नही है। सरकार द्वारा भेजे गए पैसा अब घर पर ही पोस्टमैन द्वारा पहुचाया जाएगा।इसी के साथ साथ बैंक कर्मियों को लॉक डाउन और सोसल डिस्टेसिंग के बाबत दिशा निर्देश दिया।