फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा सालिड वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट का कार्य

विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र ग्राम चेरुईया में बना डम्पिंग ग्राउंड।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार के चेरुइया में डंपिग ग्राउंड तथा सालिड वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट का कार्य धीमी गति से चल रहाहै। मशीन आ चुकी है, लेकिन अभी तक अनुपयोगी हाल में है।हालत यह है कि नगर पंचायत का कूड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग ,रेलवे के अलावा इधर उधर फेका जा रहा है। जगह-जगह कूड़ा डंप होने से दुर्गंध उठने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड के अलावा अन्य प्रमुख सड़के व कस्बा बाजार है । नगर पंचायत टाउन एरिया द्वारा जगह जगह से कूड़ा उठाने के लिए दो ट्रैक्टर व टालियो के अलावा छोटे बड़े कई वाहन व सात रिक्शा ट्रालिया हैं ।इसके अलावा 26 नियमित ,29 संविदा व ठेके के माध्यम से 37 सफाई कर्मचारी हैं।कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन भी खरीद ली गयी है। बावजूद इसके प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठाकर इधर उधर फेका जाता है। नगर से प्रतिदिन 1. 40 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। नगर से निकलने वाले कूड़े को उक्त जमीन पर नहीं फेकते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ पटरियों पर रेलवे लाइन के किनारे तथा जगह देखकर फेका जाता है। उससे निकलने वाली दुर्गंध से आस पास के लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। कूड़ा निस्तारण के लिए फ़रवरी माह में डंपिंग ग्राउंड का कार्य प्रारंभ हुआ तो लोगो में आस जगी कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत का डंपिंग ग्राउंड के साथ साथ इसमें करीब एक करोड़ की लागत से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की योजना है । कूड़ा निस्तारण के बाद खाद भी बनाई जाएगी, जिसके लिए मशीन भी आ चुका हैं। नगर पंचायत की मार्च के आखिरी में टेंडर होने के बाद संयंत्र लगाकर डंपिग ग्राउंड प्रारम्भ करने की योजना थी। लेकिन डंपिंग ग्राउंड के निर्माण की गति धीमी होने के चलते कूड़ा निस्तारण की समस्या दूर नहीं हो सकी है। इस संबंध में कस्बा के अरविंद जायसवाल, रमेश गुप्ता, व्यास गोंड ,संतोष जायसवाल का कहना है सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य धीमी गति से होने के चलते कूड़ा इधर उधर डंप किया जा रहा है जिसके चलते लोगो को परेशानी हो रही है। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड का आधार बनाने का काम तेजी से चल रहा है है। 10 दिनों में नगर पंचायत को कूड़ा निस्तारण से छुटकारा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें