फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन समर कैंप में हूनर सीख रहे सनबीम स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में आनलाइन समरकैंप में बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा, एरोबिक्स, पेपर फ्लावर मेकिंग, स्कल्पचर ड्राइंग, पेंटिंग के साथ-साथ डांस भी सीख रहे हैं। बच्चे समर कैंप के दौरान जहां एक तरफ अपने पाठ्यक्रम के तनाव से मुक्त होकर क्वालिटी टाइम बिताते हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न कलाओं में निपुण बनाया जाता है। समर कैंप के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से जहां बच्चों का मानसिक तनाव कम किया जाता है। वहीं उन्हें विभिन्न गतिविधियां भी सिखाई जाती हैं। कहा कि बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में कई अन्य प्रतिभाओं को निखारने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के साथ-साथ विभिन्न कलाओं में बच्चों को आवश्यक शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें