फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1453 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में मिले छह संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब कम होते नजर आ रहा है।शनिवार को आई 1453 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में छह नए मरीज मिले। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि शनिवार को 609 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें दो लोग संक्रमित मरीज मिले। वहीं 844 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली, इसमें एक तथा ट्रूनॉट जांच में तीन लोग संक्रमित मरीज मिले।इससे जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 958 पहुंच गई है, इसमें 8 हजार 765 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 83 मरीजों की मौत हो चुकी है, वर्तमान में 80 सक्रिय मरीज है, इसमें 65 का होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें