फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो दिन में छह गाेवंश की मौत, कई बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रणवीरपुर गांव स्थित पशु आश्रय स्थल में मवेशी अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं। यहां मवेशियों को न तो भरपेट चारा मिलता है और न बीमार पशुओं के समुचित की व्यवस्था है। हालत यह है कि दो दिन में छह गोवंश की मौत हो गई है। कई बीमार पशु जमीन पर तड़प रहे हैं। यही नहीं, ठंड का प्रकोप बढ़ गया है लेकिन बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। परदहां ब्लाक के रणवीरपुर गांव स्थित पशु आश्रय स्थल में दिसंबर की शुरुआत में गोवंश की संख्या 294 थी। 12 दिन बीतने के बाद पशुओं की संख्या घट कर 254 हो गई है। यहां पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पशुओं को पेट भर चारा नहीं मिल रहा। बीस से अधिक पशु इस समय बीमार हैं, जिनमें पांच की हालत बेहद गंभीर है। दो दिन में छह मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सक हफ्ते में एक या दो बार आते हैं। यहां सूखे चारे के रूप में दस क्विंटल पुवाल और भूसा मौजूद है। हरे चारा और की कोई व्यवस्था नहीं है। पशुओं की बदहाल स्थित को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी देखभाल में कितनी लापरवाही बरती जा रही है। यहां तैनात कर्मचारी हरकेश यादव, राम यादव और नेपाली ने बताया कि हमे छह महीने से मानदेय नहीं मिला है। खंड विकास अधिकारी परदहां केएम लाल का कहना है कि उन्हें पशुओं की मौत की जानकारी नहीं है। सचिव और ग्राम प्रधान से बातचीत कर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें