नगर पालिका परिषद में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को हुई जनसुनवाई में अधिकतर मामले जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों से जुड़े रहे। 10 शिकायतकर्ताओं में से छह का निपटारा किया गया।सुबह 10 से दोपहर12 बजे तक जनसुनवाई में फरियादियों की समस्या अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सुनी। नगरवासियों ने निर्माण विभाग तथा जन्म मृत्यु के संबंध में अपनी समस्याएं रखीं। इसमें छह मामले जन्म तथा मृत्यु प्रमाणपत्र के रहे जबकि चार निर्माण विभाग से जुड़े रहे। इस दौरान जलकल अवर अभियंता पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश पांडेय आदि उपस्थित थे।