पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रधानाध्यापक ने बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इससे प्रधानाध्यापक अपने कक्ष से ही सभी कक्षाओं में शिक्षण गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी घोसी धर्मेंद्र कुमार ने छह सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है। डॉ. रामविलास भारती का विद्यालय और शिक्षा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी युग में अपने को भी अत्याधुनिक बनाना होगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध की अध्यक्ष बदामी, रामशिरोमणि, फ़करे आलम, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।