स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर गोवंश ले जा रहे पिकअप पर लदे चार गाय व दो बछड़ों को बरामद कर पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष संजय सरोज ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे गश्त पर निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आजमगढ़ की ओर से पिअकप पर पशु दोहरीघाट मधुबन रोड से गोवध के लिए बिहार ले जा रहे हैं।पुलिस ने पशु तस्करों का पीछा करते हुए बेलौली के सामने दोनों पिकअप को पकड़ लिया। दोनों वाहन से गोवंशों को बरामद किया गया। पशु तस्करों की पहचान राजू यादव निवासी बडसरी जाकीर थाना मनियर जनपद बलिया, वकील कुमार राम निवासी रामगढ़ थाना हल्दी जनपद बलिया, अनिल यादव निवासी तिवारी के मिल्की थाना बैरिया के रूप में हुई। पशु तस्कर राम यादव पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत पहले ही बलिया और मऊ में तीन मुकदमे दर्ज हैं। बरामद पशुओं को किसानों को लिखा पढ़ी कर सुपुर्द कर दिया गया।