फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचते हुये छह गिरफ्तार, 207 शीशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर के पास से देशी शराब बेच रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 195 शीशी शराब बरामद किया। शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर के पास शराब तस्करों द्वारा देशी शराब बेचा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने धरमवीर, सोनू, जितेन्द्र सिंह निवासीगण परदहां, राजेश पाण्डेय निवासी भटनी थाना खुखंद जनपद देवरिया, रजनीश निवासी भोजपुर बिहार के कब्जे से 195 शीशी अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करों पर आबकारी एक्ट के साथ महामारी अधिनियम का केस दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया।। इसी क्रम में हलधरपुर पुलिस ने चकरा बाजार के पास से राजेन्द्र प्रसाद निवासी निवासी चकरा को 12 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें