मऊ। नगर निकाय चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग तथा शहर के मुख्य मार्ग पर सन्नाटा रहा। डीसीएसके पीजी कालेज स्थित मतगणना स्थल के आसपास ही भारी भीड़ रही।
नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, भीटी, फातिमा तिराहा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों के चौराहों पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। लेकिन शनिवार को नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। कुछ ही सवारी वाहन नजर आए। केवल डीसीएसके पीजी कालेज के आसपास ही चहल पहल नजर आई। सवारी वाहन अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर कम दिखे। इससे महानगरों से आनेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।